उधम सिंह नगर

रुद्रपुर में सड़क किनारे पति-पत्नी का शव मिलने से हड़कंप, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 11, 2026 06:39 23 views 0 Comments
रुद्रपुर में सड़क किनारे पति-पत्नी का शव मिलने से हड़कंप, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में बिंदुखेड़ा-सिडकुल से दानपुर रोड जाने वाली रिंग रोड के किनारे पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप मच गया, दोनों शाम को खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन अब उनका शव मिला है, प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, पुलिस के मुताबिक, पुरुष की पहचान संतोष यादव और महिला की पहचान सुनीता यादव के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि दोनों सोमवार शाम खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे, इसी दौरान बिंदुखेड़ा से सिडकुल होते हुए दानपुर रोड की ओर जाने वाली रिंग रोड के किनारे दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना करीब रात 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है, सड़क किनारे दोनों के शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई, प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि दोनों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी, मौके पर वाहन के कुछ टूटे हुए पार्ट्स भी मिलने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर लोगों ने वाहन की टक्कर की आशंका जताई है, हालांकि, हादसा किस वाहन से हुआ और घटना के समय वास्तव में क्या हुआ, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, प्रत्यक्षदर्शी भी सामने नहीं आया है, घटना की सूचना मिलने के बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, रुद्रपुर कोतवाली सुखवंत सिंह का कहना है कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि, यह पता लगाया जा सके कि घटना किस वाहन से हुई और हादसे के समय वहां से कौन-कौन से वाहन गुजरे थे। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, फिलहाल, पुलिस मामले को सड़क हादसे के एंगल से जांच रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment