हरिद्वार में दोबारा काम पर रखने से इनकार पर भड़का सफाईकर्मी, की आत्मदाह की कोशिश
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 23, 2026 06:46
•
4 views
•
0 Comments
हरिद्वार में ठेकेदार द्वारा काम पर दोबारा रखने से मना करने से आहत एक सफाई कर्मी ने जिला महिला अस्पताल पहुंच आत्मदाह की कोशिश की। उसने सीएमएस कक्ष में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद डाक्टरों और कर्मचारियों की मुस्तैदी से उसे बचा लिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लेकर उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल की मोर्चरी में तैनात रहे ठेका सफाईकर्मी करण को वर्ष 2022-23 में तत्कालीन सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी के कार्यकाल के दौरान ठेकेदार ने काम से हटा दिया था।
करीब तीन साल बाद कर्मचारी ने ठेकेदार से दोबारा काम पर रखने की जिद की, लेकिन ठेकेदार के मना करने पर गुस्से जिला महिला अस्पताल पहुंच गया और सीधे सीएमएस कक्ष में जा धमका। वर्तमान सीएमएस डा. राजेश गुप्ता के कक्ष में पहुंचकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा। कक्ष में मौजूद डाक्टरों और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत साहस दिखाते हुए उसे दबोच लिया। सीएमएस ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शहर कोतवाली के एसएसआइ नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले इस युवक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया था। बाद में उचित काउंसलिंग के बाद उसे उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!