नैनीताल

दिल्ली की सेल्सगर्ल से रामनगर के रिजॉर्ट में दुष्कर्म, कंपनी के 10 साल का जश्न मनाने साथियों संग आई थी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 27, 2026 07:24 • 33 views • 0 Comments
दिल्ली की सेल्सगर्ल से रामनगर के रिजॉर्ट में दुष्कर्म, कंपनी के 10 साल का जश्न मनाने साथियों संग आई थी

दिल्ली की रहने वाली निजी आकंपनी की सेल्स गर्ल के साथ उत्तराखंड के रामनगर स्थित एक रिजॉर्ट में कथित तौर पर शराब पिलाकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता आरोप है कि एक युवक ने कमरे में बुलाकर शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया है, जबकि दूसरे आरोपी द्वारा दुष्कर्म की कोशिश करने पर पीड़िता की हालत बिगड़ गई। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि वह एक निजी कंपनी में सेल्स गर्ल के पद पर कार्यरत है। कंपनी के 10 साल पूरे होने पर वह बीते रविवार को सहकर्मियों के साथ रामनगर के एक रिजॉर्ट में आई थी। यहां पर कॉर्पोरेट आउंटिग का आयोजन किया गया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे कमरे में बुलाया और शराब पीने को कहा। शराब पीने से मना करने के बाद भी उसे जबरन शराब पिलाई गई। आरोप है कि इसके बाद दिल्ली निवासी शुभम ने जबर्दस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने फोन कर दिल्ली के ही रहने वाले सौरभ को भी कमरे में बुला लिया। युवती ने बताया कि सौरभ ने भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। सुबह होने पर उसने कंपनी के अन्य साथियों को घटना की पूरी जानकारी दी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता ने यू कॉन्सेप्ट सोल्यूशन प्रा. लि.कंपनी में सेल्स गर्ल के पद पर काम करने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी भी उसी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करते हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में रिजॉर्ट में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की है।

पुलिस द्वारा कोतवाली में करीब 15 लोगों से पूछताछ करने की जानकारी सामने आई है। युवती के साथ आए अन्य कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई है। कॉर्बेट के आस-पास बनाए गए आलीशान रिजॉर्ट में होटलों में लगातार पर्यटन बढ़ रहा है। लेकिन पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ दुष्कर्म व मारपीट जैसे मामले भी सामने आने से सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्थिति ये हो गई है कि रिजॉर्ट के कमरों के अंदर से लेकर बाहर तक पर्यटन सुरक्षित नहीं है। रामनगर के दि जंगल ट्रेल रिजॉर्ट में एक निजी कंपनी की सेल्स गर्ल के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता ने खुद कोतवाली आकर घटना की पूरी आपबीती बताई है। अधिकारियों के अनुसार रिजॉर्ट और होटल में एंट्री से पहले उनकी पहचान व आधार कार्ड को जमा करना होता है।

रिजॉर्ट में आए दिन दुष्कर्म, छेड़छाड़ के मामलों में भविष्य में बेहतर पर्यटन को लेकर चिंता खड़ी कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कमरे में उसके साथ की सहकर्मी, व आरोपी बैठे थे। बताया कि शराब के नशे में आरोपियों ने सहकर्मी को कमरे के बाहर भेज दिया। इसके बाद उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों की ओर से फोन नहीं उठाया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment