पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड के पौड़ी में सड़क हादसा,खाई में गिरी कार गुरुग्राम के एसबीआई मैनेजर की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 06, 2026 22:27 9 views 0 Comments
उत्तराखंड के पौड़ी में सड़क हादसा,खाई में गिरी कार गुरुग्राम के एसबीआई मैनेजर की मौत

पौड़ी के बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौड़ी के समीप मांडाखाल में बीती रात अनियंत्रित होकर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एसबीआई की पाबाै शाखा प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पौड़ी, पाबौ में शोक की लहर है। स्वजन व बैंकिंग सेवा से जुड़े लोग गमगीन हैं। कोतवाली पौड़ी पुलिस, फायर यूनिट व पाबौ पुलिस ने रेस्क्यू किया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाल पौड़ी जयपाल नेगी ने बताया कि एसबीआई की पाबौ शाखा में प्रबंधक संजीव किलानिया बीती शनिवार रात करीब नौ बजे बैंक में ड्यूटी खत्म होने के बाद कार से मुख्यालय पौड़ी के लिए रवाना हुआ। वह मुख्यालय पौड़ी पहुंच पाता, इससे पहले पौड़ी के समीप मांडाखाल में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

घटना की जानकारी तब मिली, जब देररात तक संजीव पौड़ी नहीं पहुंचे। हाल निवास निकट पेट्रोल पंप निवासी द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम को शाखा प्रबंधक संजीव के घर नहीं पहुंचने और कार्यालय से करीब नौ बजे आने की जानकारी दी। जिसके बाद राजमार्ग पर कोतवाली पौड़ी पुलिस, फायर यूनिट पौड़ी व पाबौ पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया। जिसमें पता चला कि मांडाखाल के समीप कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की निशानदेही पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब 150 मीटर खाई में संजीव किलानिया को रेस्क्यू किया गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कोतवाल नेगी ने बताया कि संजीव 856 पी, सेक्टर 10, गुरुग्राम हरियाणा के मूल निवासी हैं। वह बीते मई 2026 पाबौ में सेवाएं दे रहे थे। उनका परिवार पौड़ी में कोटद्वार रोड पर पेट्रोल पंप के समीप रहता है। बताया कि जिला अस्पताल पौड़ी में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। वहीं एसबीआई पौड़ी के मुख्य शाखा प्रबंधक तरुण जोशी ने बताया कि शाखा प्रबंधक पाबौ संजीव किलानिया हरियाणा के हिसार के मूल निवासी थे। जिनका परिवार अब गुरुग्राम में रहता था। बताया कि पौड़ी में वह पत्नी व बेटे के साथ रहते थे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment