उत्तराखंड के कोटद्वार में हाथियों का तांडव, लोगों के पीछे दौड़ कई वाहनों को तोड़ा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 06, 2026 19:25
•
1 views
•
0 Comments
कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर रविवार शाम हाथियों का तांडव देखने को मिला। अचानक जंगल से निकले हाथी के झुंड ने मार्ग पर सैर करने निकले लोगों को खूब दौड़ाया। इस दौरान हाथी को देख राहगीर अपने दोपहिया वाहनों को मौके पर छोड़कर भाग गए। हाथियों ने झुंड ने मार्ग पर खड़े दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद वन विभाग भी मौके पर पहुंचा। कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग जंगल से सटा हुआ है। यही कारण है कि इस मार्ग पर आए दिन हाथियों की धमक बनी रहती है। रविवार शाम जिस समय लोग सैर करने के लिए पुलिंडा मार्ग पर पहुंचे हुए थे उसी समय हाथियों का एक झुंड जंगल से निकलकर मार्ग पर धमक गया। अचानक मुंह के आगे धमके हाथियों को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
वहीं, मार्ग से आ रहे दोपहिया वाहन चालक भी हाथी को देख अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। हाथी चिंघाड़ते हुए लोगों के पीछे दौड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। करीब दो घंटे सड़क पर टहलने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर गए। हाथियों के वापस जंगल में जाने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो पाया। वहीं, मौके पर पहुंचे वन विभाग ने लोगों से मार्ग पर सावधानी पूर्वक आवागमन करने की अपील की। कहा कि वर्षाकाल में जंगल में मच्छर व कीड़े बढ़ जाते हैं। जिसके कारण कई बार हाथियों का झुंड सड़क पर आ जाता है। ऐसे में राहगीरों को सावधान रहना चाहिए।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!