देहरादून

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक की हत्या पर पुलिस का खुलासा, आपसी नहीं, प्रेम प्रसंग में हुई थी अमन की हत्या, पुलिस से मुठभेड़ में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 23, 2026 20:33 12 views 0 Comments
रुड़की में शराब कैंटीन संचालक की हत्या पर पुलिस का खुलासा, आपसी नहीं, प्रेम प्रसंग में हुई थी अमन की हत्या, पुलिस से मुठभेड़ में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पुलिस की जांच में हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग से उपजी रंजिश सामने आई है, मृतक अमन का आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग था, इस बात से खफा आरोपी भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अमन को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी, वारदात के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है, घटना के मुताबिक, 21 अगस्त शुक्रवार की देर रात शराब कैंटीन संचालक अमन की अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, 22 अगस्त शनिवार को सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी सुभाष चंद्र ने अपने बेटे अमन की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारों की तलाश शुरू की, जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने नगला इमरती और ढंडेरा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की, इसी दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस को आरोपियों के बाइक से क्षेत्र में आने की सूचना मिली, जिसके बाद गौतम फार्म हाउस के पास पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवार तीन युवकों ने भागने की कोशिश की, पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग भी की।

पुलिस के मुताबिक, गन्ने के खेत के पास बदमाशों ने दोबारा गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में मास्टरमाइंड घायल हो गया, पुलिस के मुताबिक, अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर अन्य दो साथी मौके से फरार होने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसके दोनों साथियों को भी घेराबंदी और कांबिंग करते हुए दबोच लिया, पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने पूरी साजिश का खुलासा किया, पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की बहन और अमन के बीच प्रेम संबंध था. बहन की शादी हो जाने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे, इसी बात को लेकर माास्टरमाइंड भाई, अमन से खफा था और उसके मन में बदले की आग भड़क रही थी, वहीं मौका पाकर 21 अगस्त की रात शराब के नशे में मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमन की हत्या की योजना बनाई और ढंडेरा में अमन को निशाना बनाकर गोलियां चला दी, गोली लगने से अमन की मौत हो गई, जबकि उसके साथ स्कूटी पर बैठा दोस्त प्रशांत घायल हो गया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस ने अमन हत्याकांड में मुख्य आरोपी के अलावा अर्पित सैनी निवासी ठस्का मंगलौर और दीप यादव निवासी लंढौरा को गिरफ्तार किया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment