हरिद्वार से आए विभिन्न दलों और संगठनों के लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, गणेश गोदियाल ने सभी को पटका पहनाकर कराई ज्वाइनिंग
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 04, 2026 21:16
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है, इसी कड़ी कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में हरिद्वार जिले से विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े 80 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी को कांग्रेस का पटका और माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया, साथ ही पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी जनता, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि काफी संख्या में लोग अब कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं, यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य की जनता बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है, उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने के साथ ही उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाएं, साथ ही बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं, उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन काल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार में इजाफे के साथ ही महिला उत्पीड़न की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब बीजेपी सरकार लोगों के मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों को भी कमजोर करने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारियों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी, वहीं, गणेश गोदियाल ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस ज्वाइन करने वाले सभी लोगों से आह्वान किया कि सभी संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनता के बीच जाकर बीजेपी सरकार की नीतियों की सच्चाई बताएं और कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने भी पार्टी को मजबूत करने की बात कही, बता दें कि मनोज धनगर के नेतृत्व में रानीपुर, पिरान कलियर, ज्वालापुर समेत अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने बीजेपी एवं अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली, जिनमें हिंदू जागरण मंच, आयाम के जिला संयोजक शशी पाल, हिंदू जागरण मंच रानीपुर ब्लॉक संयोजक दीपक पाल, सिडकुल अध्यक्ष विनीत पाल, प्रदीप पाल, अजय पाल, जाहिद अली, सुखपाल, बॉबी चौधरी, कर्मवीर पाल, नीटू चौधरी आदि के नाम शामिल हैं, गौर हो कि उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल आगामी 28 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव फरवरी या मार्च 2027 में होने की संभावना है, ऐसे में अब चुनाव को लेकर ज्यादा समय नहीं बचा है, लिहाजा, सभी पार्टियां अभी से जोड़-तोड़ से लेकर तमाम दांव पेंच में जुट गई है, हाल में ही श्रीनगर गढ़वाल से बीजेपी ओबीसी की जिला उपाध्यक्ष दिनेश पंवार कांग्रेस में शामिल हुए थे, इसके अलावा कई लोग पहले भी शामिल हो चुके हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!