हरिद्वार

हरिद्वार के रुड़की में लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 06, 2026 06:21 • 6 views • 0 Comments
हरिद्वार के रुड़की में लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा

हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान कॉलेज परिसर में ठहरी PAC प्लाटून का एक जवान मलबे की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि PAC की प्लाटून पिरान कलियर मेले की ड्यूटी के लिए कॉलेज परिसर में ठहरी हुई थी। इसी दौरान भवन के शौचालय की तरफ का हिस्सा अचानक ढह गया। जवान आदिल उस समय वहीं मौजूद था और मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जवान को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

पुलिस, PAC जवानों और बचाव दल ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। बाद में रेस्क्यू में JCB और SDRF की टीम की भी मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद जवान आदिल को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। जवान को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। उसे पहले अस्पताल ले जाया गया…जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। हादसे के समय PAC के ज्यादातर जवान ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी वजह से बड़ी जनहानि होने से बच गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे की वजह की जांच कर रही हैं। बिल्डिंग का जो हिस्सा गिरा है, उसकी स्थिति भी देखी जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment