नैनीताल

नैनीताल के मुक्तेश्वर में छात्राओं से छेड़छाड़, लड़कियों और स्थानीय लोगों ने मनचलों को पीटा, बिच्छू घास भी लगाई

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 01, 2026 11:50 2 views 0 Comments
नैनीताल के मुक्तेश्वर में छात्राओं से छेड़छाड़, लड़कियों और स्थानीय लोगों ने मनचलों को पीटा, बिच्छू घास भी लगाई

नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का मामला सामने आया है, आरोप है कि बाहरी क्षेत्र से आए दो युवकों ने गांव की युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, युवतियों ने विरोध करते हुए दोनों युवकों को बीच सड़क पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी, इसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवकों की जमकर धुनाई की, बताया जा रहा है कि युवकों का मुंह काला कर उन्हें बिच्छू घास भी लगाई गई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह गांव की कुछ छात्राएं स्कूल और बाजार की ओर जा रही थीं, इसी दौरान दो युवकों ने उनके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं, पहले युवतियों ने उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवकों की अभद्रता बढ़ गई, तो उन्होंने साहस दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी, शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और युवकों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है, पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है, यदि शिकायत दर्ज होती है, तो जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस तरह की घटना को देखकर स्थानीय ग्रामीणों का भी पारा चढ़ गया, युवतियों द्वारा छेड़खानी करने वाले युवकों की गई पिटाई और बिच्छू घास लगाएं जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उनको पुलिस के हवाले कर दिया, फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है, पता लगा रही है कि युवक कहां के रहने वाले हैं और गांव में क्यों आए थे, डॉ जगदीश चंद्रा, एसपी नैनीताल ने कहा कि युवतियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, युवक दोषी पाए जाएंगे तो सख्त कार्रवाई होगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment