उधम सिंह नगर

काशीपुर में मोबाइल गेमिंग की लत ने ली 20 वर्षीय युवक की जान, घर में पंखे से लटका हुआ मिला

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 26, 2026 20:42 116 views 0 Comments
काशीपुर में मोबाइल गेमिंग की लत ने ली 20 वर्षीय युवक की जान, घर में पंखे से लटका हुआ मिला

काशीपुर के ग्राम कुंडेश्वरा रहने वाले 20 वर्षीय मनीष ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मोबाइल गेमिंग की लत को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। घटना शनिवार शाम की है। मनीष अपनी मां के साथ घर पर था, जबकि उसके पिता रमेश काम पर गए हुए थे। काफी देर तक मनीष कमरे से बाहर नहीं आया, तो मां उसे बुलाने के लिए कमरे में गई। कमरे का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

मनीष का शव पंखे से लटका था। मां का शोर सुन पहुंचे पड़ोसियों ने शव को नीचे उतारकर घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी मनोज धोनी ने बताया कि मृतक युवक को मोबाइल फोन में गेम खेलने की लत थी। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आत्महत्या से पहले मनीष ने अपना मोबाइल फार्मेट कर दिया था।

फोन से डेटा डिलीट किए जाने से मामला और भी पेचीदा हो गया है। स्वजन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मनीष का स्वभाव अंतर्मुखी था। वह परिवार या बाहर किसी से भी ज्यादा बातचीत नहीं करता था और उसका ज्यादातर समय अकेले बीतता था। उसने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। बाद में पिता का हाथ बंटाने के लिए ट्रक चलाता था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment