नैनीताल में भारी भीड़, सैलानी सड़क किनारे रात बिताने को मजबूर हुए, होटल मालिकों ओर टैक्सी चालकों ने जमकर मचाई लूट
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 04, 2026 11:08
•
17 views
•
0 Comments
नैनीताल शहर में तीन दिनी वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ा तो सारी व्यवस्थाएं भी पटरी से उतर गईं। नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ने से के एंट्री मार्गों लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने सुबह से ही विशेष यातायात प्लान लागू किया, इसके बाद भी जाम से राहत नहीं मिली। टैक्सी चालकों ने भी जमकर लूट मचाई। होटलों के कमरों का किराया महंगा होने के बाद भी होटल नहीं मिले तो पर्यटक बंद दुकानों के आगे, रिक्शा स्टेंड व बस स्टेशन में रात गुजरने को मजबूर रहे।
शहर में दो अक्टूबर की रात पर्यटकों की आमद बढ़ी तो अधिकांश होटल भी फुल हो गए। कई होटल संचालकों ने कमरे के रेटों में चार गुना तक बढ़ोतरी कर दी। ऑफ सीजन में दो से तीन हजार रूपये में मिलने वाले कमरों के 12-12 हजार तक किराया वसूला गया। जिससे कई पर्यटक मल्लीताल व तल्लीताल रिक्शा स्टेंड, बस स्टेशन व बंद हो चुकी दुकानों व रेस्टोरेंट के आगे रात बिताते नजर आए। कारोबारियों के अनुसार शनिवार को 15 हजार से अधिक पर्यटकों की एंट्री हुई जबकि चार हजार से अधिक वाहनों की विभिन्न रास्तों से एंट्री हुई।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!