नैनीताल

नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव कंधे पर कदली, जुबान पर मां के जयकारे, निकली भव्य शोभायात्रा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 17, 2026 18:21 11 views 0 Comments
नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव कंधे पर कदली, जुबान पर मां के जयकारे, निकली भव्य शोभायात्रा

नैनीताल शहर की धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित 124वें नंदा देवी महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का दल मंगोली से कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंचा। यहां सूखाताल और तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर में वृक्षों की पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कंधे में कदली और भक्तों की जुबान पर मां नंदा सुनंदा के जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा। शहर भ्रमण के बाद कदली वृक्षों को नयना देवी मंदिर में स्थापित किया जाएगा। देर रात से मूर्ति निर्माण शुरू किया जाएगा।

बता दें कि बुधवार को 124वें नंदा देवी महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं का दल कदली वृक्ष लेने के लिए मंगोली रवाना हुआ था। रात भर गांव में पूजा अर्चना के बाद गुरुवार को दोपहर में कदली वृक्षों को लेकर दल शहर पहुंचा। यहां सूखाताल पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद कदली वृक्षों को वाहन से हल्द्वानी रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर लाया गया। वृक्षों की विधिवत पूजा अर्चना के बाद तल्लीताल से मालरोड होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। मल्लीताल होते हुए नयना देवी मंदिर परिसर में शोभा यात्रा का समापन किया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment