हरिद्वार में कांवड़ यात्री की चलती बाइक में लगी आग, हाईवे पर मची अफरा तफरी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 09, 2026 15:28
•
7 views
•
0 Comments
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पतंजलि योगपीठ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कांवड़िए की चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक धू-धूकर जलने लगी।
आग लगते हीबाइक सवार कांवड़ियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते मोटरसाइकिल से उतरकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सड़क पर बाइक में आग लगने से कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!