देहरादून

देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी को दरांती से काट कर मार डाला, आरोपी पति मौके से फरार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 09, 2026 06:20 • 71 views • 0 Comments
देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी को दरांती से काट कर मार डाला, आरोपी पति मौके से फरार

देहरादून के विकासनगर कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई, घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है, घटना की सूचना पर कालसी तहसील से नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कालसी के कचटा गांव में पति-पत्नी के बीच आपस में झगड़ा गया था, जिसमें पति के सिर पर खून सवार हो गया, उसके सिर पर खून इस कदर हावी हो गया कि उसने तैश में आकर अपनी पत्नी पर धारधार हथियार दरांती से हमला कर दिया, हमले में पत्नी लहूलुहान हो गई, कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया, वहीं, घटना के बाद पति फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 22 साल है, जबकि, आरोपी पति की उम्र 24 साल है, महिला की शादी 3 साल पहले ही हुई थी, हत्या में इस्तेमाल दरांती भी बरामद हो गई है, बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर पति-पत्नी ही मौजूद थे, उधर, जैसे ही हत्या की सूचना मिली, वैसे ही गांव में हड़कंप मच गया, इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही कालसी तहसील से नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र असवाल, राजेंद्र लाल समेत कालसी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई, पुलिस लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है, वहीं, महिला के मायके वालों ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। रविंद्र असवाल, नायब तहसीलदार, कालसी ने बताया कि कचटा गांव में आपसी झगड़े में पति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है, पत्नी की गले और चहेरे पर धारदार हथियार के निशान हैं, शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही, तहरीर मिल गई है, जिस पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment