हल्द्वानी

हल्द्वानी की रेणु धरियाल ने 271.50 सेंटीमीटर (8 फीट 10 इंच) लंबे बालों के साथ बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड तोड़ा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 08, 2026 15:49 22 views 0 Comments
हल्द्वानी की रेणु धरियाल ने 271.50 सेंटीमीटर (8 फीट 10 इंच) लंबे बालों के साथ बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड तोड़ा

हल्द्वानी शहर की बेटी रेणु धरियाल ने अपने बालों की वजह से पूरी दुनिया में हल्द्वानी और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। रेणु ने अपने बेहद लंबे बालों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके काले और घने बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच दर्ज की गई है। इस उपलब्धि के साथ रेणु के नाम किसी जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनके बालों की लंबाई अब तक के सबसे लंबे व्यक्ति रॉबर्ट वाडलो की ऊंचाई के भी करीब है। रॉबर्ट वाडलो की लंबाई 272 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 11.1 इंच थी। रेणु के रिकॉर्ड की पुष्टि अप्रैल में हुई, जब गीनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंची। जांच और माप के बाद उनके बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर दर्ज की गई। रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। आलिया नासिरोवा के बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 5.3 इंच दर्ज की गई थी।

रेणु अपने लंबे और स्वस्थ बालों का राज किसी से नहीं छिपाती हैं। वह एक कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर भी हैं। उन्हें दूसरी महिलाओं के साथ अपने ब्यूटी टिप्स साझा करना पसंद है। अपने बालों को इतना लंबा करने के बारे में रेणु ने बताया कि वह वर्ष 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हैं। वह अपने बालों को जमीन से दूर रखने के लिए खास चोटी बनाती हैं। वह इन बालों को मेंटेन करने के लिए इन्हें धोने और सुलझाने में घंटों समय बिताती हैं। वह केमिकल प्रोडक्ट्स से अपने बालों को दूर रखती हैं। उनके मुताबिक, भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इसी सोच ने उन्हें अपने बालों को इतने लंबे समय तक बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। रेणु ने कहा, "मैं 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हूं। भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को बहुत ज्यादा सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इसी बात ने मुझे इतने लंबे बाल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।" अपनी इस उपलब्धि के जरिए रेणु ने न केवल उत्तराखंड का नाम दुनिया में रोशन किया है, बल्कि लंबे बालों के प्रति अपनी लगन और देखभाल को भी एक नई पहचान दी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment