हरिद्वार

हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य स्वागत, सीएम धामी ने परोसा अपने हाथों से भोजन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 05, 2026 06:52 199 views 0 Comments
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य स्वागत, सीएम धामी ने परोसा अपने हाथों से भोजन

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में शिवभक्तों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए कांवड़ियों का स्वागत किया और यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान हरकी पैड़ी और कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। मुख्यमंत्री ने पांच कांवड़ियों का सम्मान करते हुए उनके चरण धोए और उनसे मुलाकात की। उन्होंने शिवभक्तों को अपने हाथों से भोजन भी परोसा। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को समय पर इलाज, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलती रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर शिवभक्त को सुरक्षित,सुविधाजनक और सम्मानजनक यात्रा का अनुभव देना है, उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक एक करोड़ से अधिक कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, एंबुलेंस, स्वास्थ्य शिविर और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की गई है, साथ ही श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों और पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया, इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment