उधम सिंह नगर

गदरपुर में दबंगों का आतंक गाड़ी का पीछा कर बरसाईं गोलियां, युवक के पैर में लगी गोली

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 27, 2026 10:39 109 views 0 Comments
गदरपुर में दबंगों का आतंक गाड़ी का पीछा कर बरसाईं गोलियां, युवक के पैर में लगी गोली

उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में रविवार शाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने एक कार का पीछा करते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान गुरुचरण उर्फ गगन उप्पल के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें पहले गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर स्कॉर्पियो में सवार थे और उनके पास हथियार भी थे। आरोप है कि उन्होंने कार का पीछा करते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ रुद्रपुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद कार पर फायरिंग की गई। जान बचाने की कोशिश में चालक ने कार तेज गति से भगाई, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। इसी दौरान एक गोली उसके पैर में लग गई। घटना में मौजूद एक अन्य युवक ने दावा किया कि हमलावरों ने करीब 15 से 25 राउंड फायरिंग की। उसने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले हुए एक विवाद के बाद कुछ लोग लगातार उनका पीछा कर रहे थे और इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment