उधम सिंह नगर

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाषा अमर्यादित नहीं होनी चाहिए, एसएसपी की हरकतों से गुस्से में ऐसे शब्द निकल गए

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 09, 2026 15:53 19 views 0 Comments
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाषा अमर्यादित नहीं होनी चाहिए, एसएसपी की हरकतों से गुस्से में ऐसे शब्द निकल गए

रुद्रपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने माना कि भाषा अमर्यादित नहीं होनी चाहिए लेकिन यह भी कहा कि नैनीताल एसएसपी ने जिस तरह रैली में आ रही बसों को रुकवाने की ओछी हरकत की उसको लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा था। हम देसी लोग हैं, जो कुछ मन में होता है वही जुबा पर होता है इसलिए ऐसे शब्द निकल गए। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत रविवार को रुद्रपुर में आयोजित बैठक में भाग लेने आए थे।

शनिवार को हल्द्वानी में खरगे की जनसभा से पहले कांग्रेसियों की बसें रोकने को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी आदि ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर काफी विरोध जताया था। यहां तक कि एसएसपी को लेकर कई पार्टी नेताओं ने अपशब्द भी बोल दिए थे, जिसको लेकर भाजपा ने मुद्दा बना दिया है। इस पर हरक सिंह रावत ने साफ कहा कि हम देसी लोग हैं, जो अंदर होता है वो गुस्से में बाहर भी आ जाता है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन एसएसपी ने भाजपा पदाधिकारी की भूमिका में काम किया उसको लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा भड़का। बाकी किसी की जानबूझकर ऐसा बोलने की मंशा नहीं थी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment