देहरादून

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रीय नेताओं को मैदान में उतारेगी, राहुल गांधी हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर तो प्रियंका गांधी चमोली व अल्मोड़ा में करेंगी रैलियां

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 22, 2026 17:39 1 views 0 Comments
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रीय नेताओं को मैदान में उतारेगी, राहुल गांधी हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर तो प्रियंका गांधी चमोली व अल्मोड़ा में करेंगी रैलियां

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब अगले माह से अपने राष्ट्रीय नेताओं को फिर से अलग-अलग क्षेत्रों में उतारकर सियासी माहौल गर्माने जा रही है। इस कड़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सितंबर में राहुल की मैदानी जिलों हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में सभाएं और रैलियां कराने की तैयारी है, जबकि प्रियंका को पर्वतीय जिलों चमोली व अल्मोड़ा में उतारने की योजना है। पार्टी हाईकमान से विमर्श कर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व प्रस्तावित रैलियों की तिथियां जल्द ही तय करेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों-युवाओं से संवाद कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आठ अगस्त को हल्द्वानी रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंका था। एसआइआर की प्रक्रिया होने के बाद अगले माह से पार्टी अपने बड़े नेताओं को फिर से मैदान में उतारने जा रही है। हाल में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी थी।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी मैदानी क्षेत्रों के दौरे में युवाओं, रोजगार, महंगाई और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं पर्वतीय जिलों में प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों में पलायन, महिलाओं की भूमिका, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखा जाएगा। राहुल और प्रियंका के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता सचिन पायलट समेत अन्य नेताओं के दौरे भी प्रस्तावित हैं। कांग्रेस की रणनीति राष्ट्रीय नेतृत्व की सक्रियता के साथ स्थानीय संगठन को मजबूत करने की है। पार्टी चाहती है कि बड़े नेताओं की रैलियों को केवल शक्ति प्रदर्शन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को चुनावी अभियान का हिस्सा बनाया जाए। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम तय होंगे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment