उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान एक महिला श्रद्धालु की मौत, दो दिन में दो श्रद्धालुओं मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 20, 2026 07:03 1 views 0 Comments
यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान एक महिला श्रद्धालु की मौत, दो दिन में दो श्रद्धालुओं मौत

उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की देर रात जानकीचट्टी के पास मौत हो गई। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान यह दूस...

उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की देर रात जानकीचट्टी के पास मौत हो गई। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान यह दूसरी मौत हुई है। जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र डाक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार, देर रात इंदौर मध्यप्रदेश की 40 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा को अचेतन अवस्था में अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना देकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले, जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब पौने चार बजे एक नेपाली मजदूर द्वारा एक व्यक्ति को मृत अवस्था में जानकीचट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।  चिकिसकों ने उसकी सूचना पुलिस को दी और शव को पुलिस से सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान उदय गजानन तांबे (65) निवासी नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment