उधम सिंह नगर

उधमसिंह नगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 29, 2026 15:25 • 12 views • 0 Comments
उधमसिंह नगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

उधमसिंह नगर के खेतलसंडा खाम गांव में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना एक पिता को जान देकर चुकाना पड़ा। आरोप है कि छेड़छाड़ कर रहे दो भाइयों को पिता ने डांटा तो उन्होंने चारपाई की पाटी से उसके सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए गोरखपुर एम्स ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों भाइयों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका परिवार काम के सिलसिले में खेतलसंडा खाम गांव आया हुआ था।

27 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे वह गांव के सरकारी नल से पानी भरकर घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के संजय और सुभाष ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेटी के साथ छेड़छाड़ होते देख पिता ने दोनों भाइयों को डांटते हुए इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे आक्रोशित दोनों भाइयों ने उसके के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच चारपाई की पाटी से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर फटने से पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपित मौके से भाग निकले।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment