हरिद्वार

हरिद्वार के खानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 04, 2026 10:44 • 8 views • 0 Comments
हरिद्वार के खानपुर में  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

हरिद्वार लक्सर के खानपुर में जहां आज तड़के पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपजिला अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश जटाशंकर महादेव मंदिर में दानपात्र से चोरी की घटना में शामिल था और उसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।जानकारी के मुताबिक बीती 1 अक्टूबर को खानपुर स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर के दानपात्र से चोरी की घटना सामने आई थी। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद से ही खानपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

आज तड़के करीब 3 बजे खानपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक टेंपो वहां पहुंचा। पुलिस के मुताबिक टेंपो सवार ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस को घिरा देख आरोपी टेंपो छोड़कर पास के गन्ने के खेतों में घुस गया। आरोप है कि खेत में पहुंचने के बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से पकड़ा और उपचार के लिए उपजिला अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी की घटना समेत अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment