देहरादून

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ एक घायल, एक फरार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 12, 2026 11:09 12 views 0 Comments
देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ एक घायल, एक फरार

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार, चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास, पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार, पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया।

पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर, अभियुक्त द्वारा घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से ₹ 5 लाख की रकम में किया था उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था। तय सौदे में बची हुई रकम को लेने आज दोबारा अपने साथी के साथ वापस देहरादून आया था अभियुक्त घटना में फरार अभियुक्त के साथी की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सर्च अभियान चलाया जा रहा है, मुठभेड़ में घायल अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल जा चुका है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment