उत्तरकाशी

उत्तराखंड में आया भूकंप, हिमाचल तक महसूस हुए झटके, घरों से बाहर निकले लोग

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 15, 2025 00:46 2 views 0 Comments
उत्तराखंड में आया भूकंप, हिमाचल तक महसूस हुए झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती कांपी है, उत्तरकाशी जिले में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, झटके महसूस होने पर ग्रामीण घरों स...

उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती कांपी है, उत्तरकाशी जिले में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, झटके महसूस होने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकले, भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है, इससे पहले भी कई बार जिले में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, राहत की बात ये है कि इस भूकंप से जिले में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, वहीं, भूकंप के झटके उत्तरकाशी से सटे हिमाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 30 मिनट 10 सेकंड पर उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रहा, भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में 5 किमी जमीन के नीचे रहा, फिलहाल नुकसान के किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है, वहीं, भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले से सटे हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में भी महसूस किए गए।

उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने कहा कि उत्तरकाशी में भूकंप का एपिसेंटर उत्तराखंड-हिमाचल सीमा, मोरी ब्लॉक के निकट रहा है, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर रही, जिला प्रशासन की ओर से स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है, अब तक किसी प्रकार की हानि की सूचना नहीं मिली है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment