देहरादून

SIR पर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, चुनाव आयोग ने बताई पूरी प्रक्रिया और अब तक का अपडेट

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 23, 2026 07:29 15 views 0 Comments
SIR पर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, चुनाव आयोग ने बताई पूरी प्रक्रिया और अब तक का अपडेट

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में SIR की प्रक्रिया और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब 71 लाख मतदाता शामिल हैं। इनमें से करीब 24 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मैपिंग नहीं होने या किसी तरह की विसंगति पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए थे। अधिकारी के अनुसार इन नोटिसों में से 15 लाख से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। बाकी मामलों में भी प्रक्रिया जारी है।

बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम निर्धारित नियमों के अनुसार किया जा रहा है। प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR से जुड़ी पूरी जानकारी दी और उनके सुझाव भी लिए। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment