नैनीताल

ब्रेकिंग न्यूज़: नैनीताल में खाई में गिरा हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 14, 2026 15:49 24 views 0 Comments
ब्रेकिंग न्यूज़: नैनीताल में खाई में गिरा हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल

नैनीताल के मल्ला रामगढ में भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जाता टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त टेंपो में 22 लोगों के सवार होने जानकारी मिल रही है। सूचना पर कोतवाली भवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने घायलों को खाई से बाहर निकाला और सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। तभी मल्ला रामगढ में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब 1 किमी आगे मुक्तेश्वर की ओर जाते वक्त चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। जिससे ट्रैवलर असंतुलित होकर पैराफिट तोड़ते हुए 100 फ़िट गहरी खाई में जा गिरा। और खाई में यात्रियों की चीख पुकार मच गई।

इसी बीच राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भारी बारिश के बीच बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर एक पर्यटक के गम्भीर रूप से फंसे होने के चलते रेस्क्यू अभियान जारी है। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि बस में 22 यात्री सवार थे। जिसमें डीप की हालत गंभीर है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment