हरिद्वार

हरिद्वार में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवती के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 18, 2026 10:38 14 views 0 Comments
हरिद्वार में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवती के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है, एक ग्रामीण ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए एक 20 वर्षीय युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस द्वारा दोनों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, शिकायतकर्ता ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री स्थानीय विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है, उसके गांव के ही एक अन्य ग्रामीण की पुत्री भी उसी के साथ उसी कक्षा में पढ़ती है, इस वजह से दोनों परिवारों के बीच आना-जाना था, इसी दौरान शिकायतकर्ता के साढू की 20 वर्षीय बेटी का भी उनके घर आना-जाना लगा रहता था, धीरे-धीरे उस युवती की दोस्ती उसकी नाबालिग पुत्री से हो गई और दोनों आपस में बातचीत करने लगीं।

परिजनों के अनुसार, सुबह उनकी नाबालिग पुत्री घर से पशुओं के घेर में जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी, जब परिजनों ने घेर में जाकर देखा तो वहां भी वह नहीं मिली, इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव में आने वाली वह 20 वर्षीय युवती भी उसी दिन से लापता है और वह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। प्रवीण सिंह कोश्यारी, कोतवाली प्रभारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, नाबालिग किशोरी और आरोपी युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है, दोनों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा, थक-हारकर पीड़ित पिता ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment