उधम सिंह नगर

रुद्रपुर हमले के शिकार अभिषेक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम, भाजपा नेता पर आरोप, भारी पुलिस बल तैनात

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 14, 2026 15:57 1 views 0 Comments
रुद्रपुर हमले के शिकार अभिषेक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम, भाजपा नेता पर आरोप, भारी पुलिस बल तैनात

रुद्रपुर में छह दिन से बरेली के अस्पताल में वेंटिलेटर में रहकर जिंदगी और मृत्यु के बीच जूझ रहे अभिषेक ने ऋषिकेश एम्स ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। इधर, रुद्रपुर में कानून और शांति व्यवस्था बनाने के लिए तीसरे दिन भी पुलिस और पीएसी तैनात रही। पुलिस और एजेंसी सतर्क है। रुद्रपुर में जिले भर की फोर्स पहुंची है। कोतवाली क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गई है। शुक्रवार रात गांधी कालोनी निवासी अभिषेक वाल्मीकि दोस्त जतिन के साथ स्कूटी से काशीपुर फ्लाईओवर की ओर जा रहा था। आरोप है कि स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सवार सन्नी चुघ ने लोहे की राड से दोनों पर हमला किया। आरोप है कि कुछ देर बाद उसका भाई भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ 10 से 12 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल अभिषेक व जतिन से मारपीट की गई थी।

मामले में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग सोमवार को कोतवाली पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया था। हालांकि बाद में शन्नी चुघ की गिरफ्तारी के बाद लोग शांत हुए। मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार भाजपा नेता के भाई शन्नी चुघ को जेल भेज दिया था। इधर, गुरुवार शाम को अभिषेक को ऋषिकेश एम्स में बेहतर उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही वेंटिलेटर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे अभिषेक ने दम तोड़ दिया। इसका पता चलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रुद्रपुर से स्वजन के साथ ही नाते रिश्तेदार बरेली पहुंच गए। स्वजन के अनुसार, शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के बाद रुद्रपुर लाया जाएगा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिषेक के पिता नरेश वाल्मीकि की 13 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। तब इकलौते पुत्र अभिषेक और तीन पुत्रियों अर्चना, संजना और सपना का भरण पोषण करने के लिए मां पूजा ने पर्यावरण मित्र की नौकरी की।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment