देहरादून के तपोवन रोड पर तेज रफ्तार टाटा सफारी पेड़ से टकराकर पलटी, चालक की मौके पर ही मौत, दो घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 26, 2026 16:54
•
11 views
•
0 Comments
देहरादून के तपोवन रोड पर तेज रफ्तार टाटा सफारी पेड़ से टकराकर पलट गई। इसमें चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, तपोवन रोड विष्णु लोक के सामने टाटा सफारी को तेज गति से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। इसमें चार युवक सवार थे। हादसे में चालक अनिकेत निवासी रायपुर की मौत हो गई। जबकि सवार हर्षित और शोएब घायल हो गए।
दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टाटा सफारी काफ़ी तेज रफ़्तार से चल रही थी। अचानक ब्रेक न लगने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे हादसा हुआ।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!