देहरादून

देहरादून में पैर फिसलने से जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची, फौजी और युवकों ने दिखाई बहादुरी, बची जान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 29, 2026 07:12 17 views 0 Comments
देहरादून में पैर फिसलने से जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची, फौजी और युवकों ने दिखाई बहादुरी, बची जान

देहरादून के जाखन नदी में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। बारिश के बीच 12 वर्षीय बालिका जाखन नदी के तेज बहाव में बहने लगी। मौके पर मौजूद छुट्टी पर आए एक फौजी और तीन युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाकर बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, बालिका अपने साथियों के साथ जाखन नदी का पानी देखने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी।

बालिका को बहता देख नदी किनारे मौजूद छुट्टी पर आए फौजी अजय कुमार निवासी चंडी प्लांटेशन, और आशुतोष, राहुल और तुषार, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी लालतप्पड़, ग्राम माजरी ग्रांट ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद सभी ने मिलकर बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद ग्राम प्रधान निशा देवी एवं प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने अजय कुमार और उनके साथियों के साहसिक एवं मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे साहसी और संवेदनशील लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। ग्रामीणों ने भी सभी युवकों की बहादुरी की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment