हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों के बीच प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को ईंधन की सप्लाई सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।

- Advertisement -

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जिले में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य तरीके से पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version