श्रीकोट बेस हॉस्पिटल के समीप बिना चालक के दौड़ पड़ी एंबुलेंस, 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, लोगों में हड़कंप

पौड़ी में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है, बढ़ते यातायात के बीच इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं भी लगातार सामने आती रहती हैं, इसी क्रम में गुरुवार को श्रीनगर के श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय की पुरानी मोर्चरी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जानकारी के अनुसार, एक एंबुलेंस चालक के वाहन से उतरने के बाद अचानक सड़क पर आगे बढ़ गई, बेकाबू एंबुलेंस ने वहां खड़े तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है, राहत की बात यह रही कि उस समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजर रहे किसी यात्री वाहन से एंबुलेंस की टक्कर नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था, यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय की पुरानी मोर्चरी के पास गुरुवार एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक एंबुलेंस चालक के नीचे उतरने के बाद अचानक बिना चालक के ही आगे बढ़ गई, बेकाबू एंबुलेंस ने रास्ते में खड़े तीन वाहनों और एक मकान की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दोपहर की है, बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक मरीज को लेकर देहरादून जा रही थी, वाहन में मरीज के साथ उसके परिजन भी सवार थे, इसी दौरान चालक किसी कार्य से कुछ देर के लिए एंबुलेंस से नीचे उतर गया, तभी एंबुलेंस अचानक आगे बढ़ने लगी, स्थिति को भांपते हुए चालक ने दौड़कर एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया और दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका, इस दौरान एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे बढ़ती रही और रास्ते में खड़े तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए एक मकान की बाउंड्री से जा टकराई, हादसे में एंबुलेंस में सवार लोगों तथा चालक को मामूली चोटें आई हैं, स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया, यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version