Almora news :किशन गुर्रानी को भारतीय उधोग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाने पर किया स्वागत

आज दिनांक 22 अगस्त को प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुर्रानी को भारतीय उधोग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और पूर्व नगर अध्यक्ष वर्तमान मैं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश व्यापार मंडल को भारतीय उधोग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय मंत्री बनाने पर जिला व्यापार और नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियो द्वारा स्वर्गीय दीप चंद्र पांडे सभागार मैं भव्य स्वागत किया गया, और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह ने करी और सभा का संचालन सयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल ने किया
राष्ट्रीय संगठन मंत्री किशन गुर्रानी ने नगर व जिला के व्यापारियों को एक जुट होकर व्यापारी हित मैं कार्य करने के लिए प्रेरित किया और किसी भी समस्या के लिए राष्ट्रीय मंच तक बात ले जाने की बात कही, और मिलकर व्यापारी हित मैं कार्य करने के लिए कहा
वही राष्ट्रीय मंत्री मनोज अरोड़ा ने अपने पूर्व के नगर के कार्यकाल और किसी भी व्यापारी हितों की लड़ाई मैं पीछे नहीं हटने की बात कही , और प्राचीन अल्मोड़ा बाजार मैं महिला नगर उपाध्यक्ष के महिला शौचालय बनाए जाने पर हर संभव मदत के लिए और और पालिका प्रशासन के बंद पड़े कान खोलने की लिया कहा,
और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुशील साह ने अल्मोड़ा जिले के वरिष्ट व्यापारीयो को राष्ट्रीय संगठन मैं लिए जाने पर प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और जल्दी ही एक होकर एक बड़ा आंदोलन राष्ट्रीय नेतृत्व के बैनर तले किए जाने पर बात कही, उन्होंने यह भी कहा अगर अभी भी ऑनलाइन और मल्टी नेशनल कंपनियों को लेकर सरकार पर दबाव नहीं बनाया गया तो ये छोटे व्यापारियों को निगल जाएंगी, जिला उपाध्यक्ष और पूर्व मैं नगर महामंत्री दीप जोशी ने राष्ट्रीय नेतृत्व से पूरे देश मैं सभी पर एक टैक्स को लेकर अपनी बात कही , कार्यक्रम मैं प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सम्मानित प्रदेश मंत्री, मनीष जोशी जिला व्यापार मंडल के सम्मानित महामंत्री भैरव गोस्वामी और सम्मानित कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष सहजाद कश्मीरी जिला उपाध्यक्ष पवन साह जिला मंत्री राकेश तिवारी जिला मंत्री हिमांशु पेटशाली जिला मंत्री अतुल पांडे मीडिया प्रभारी ललित मिश्रा नगर व्यापार मंडल के सम्मानित अध्यक्ष अजय वर्मा महिला उपाध्यक्ष श्रीमती जया साह नगर व्यापार मंडल के महामंत्री वकुल साह नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र लाल साह नग्गी
नगर कोषाध्यक्ष कुनाल रावत उपसचिव आश्विन नेगी आशीष भारती और जिला कार्यकारणी सदस्य सुधीर गुप्ता आशीष गोस्वामी नरेंद्र कुमार विक्की दाबिर सिद्धकी कार्तिक साह हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version