अल्मोड़ा कोतवाली रानीखेत टीम ने पोक्सो एक्ट के आरोपी गोबिन्दपुर से किया गिरफ्तार

दिनांक 13.08.2024 को तहसील क्षेत्र निवासी 01 व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी के सम्बन्ध में दी गई सूचना पर राजस्व क्षेत्र स्यालीखेत तहसील रानीखेत में एफआईआर पंजीकृत की गई थी। जिसे रेगुलर पुलिस को हस्तान्तरित किया गया था।
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत व प्रभारी निरीक्षक रानीखेत को नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था ।

- Advertisement -


रानीखेत के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रानीखेत  अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर दिनांक 21.08.2024 को गोबिन्दपुर पनकोट अल्मोड़ा से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त तारक चन्द्र के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में बीएनएस की धारा 64(1) व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है ।

- Advertisement -

गिरफ्तार अभियुक्त तारक चन्द्र उम्र 22 वर्ष पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम गोबिन्दपुर ,पनकोट ,पो० रमणा ,तहसील अल्मोडा रानीखेत पुलिस टीम  में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़, कोतवाली ,रानीखेत चौकी प्रभारी ताड़ीखेत, बलबीर सिंह, कांस्टेबल संजीत कुमार, कांस्टेबल अमित मलिक,महिला होमगार्ड ज्योति गोस्वामी।

- Advertisement -
    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version