Almora: कुमाऊं की प्रसिद्ध रामलीला कर्नाटकखोला में रामलीला की तैयारियां जोर शोर से 


कुमाऊं की प्रसिद्ध रामलीला मानी जाने वाली कर्नाटकखोला की रामलिला की तैयारियां जोर शोर से चल रही है, पिछले 3 महीने से तैयारियां चल रही है जिसमें दर्शक दीर्घा व मंच को ठीक ठाक कराया जा रहा है, साथ रामलीला मैदान सहित आस पास चारों ओर साफ सफाई की जा रही है, और अभिनय करने वाले पात्रों के वस्त्रों को व्यवस्थित करने का कार्य चल रहा है।

- Advertisement -


श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटकखोला के संस्थापक और अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि वे पिछले 3 महीने से इस कार्य में लगे हुए हैं उन्होंने बताया कि रामलीला साल में एक बार होती है जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है इस बार दर्शक दीर्घा को थोड़ा बड़ा किया जा रहा है जिसे की जनता को परेशानी ना हो, साथ ही स्टेज को व्यवस्थित की किया जा रहा है और रामलीला मैदान के आसपास साफ सफाई का काम चल रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में कई आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी , साथ महिला रामलीला के स्थान पर इस बार महिलाओं की नई प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। उन्होनें कहा कि कुछ दिन बाद की तालीम शुरू होने जा रही है जिसको लेकर सारी तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version