अल्मोड़ा: कुमाऊँ महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहीं धूम, लोक कलाकारों ने बांधा समां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दस दिवसीय कुमाऊँ महोत्सव चल रहा है। यह महोत्सव एसएसजे के खेल मैदान सिमकनी में चल रहा है। श्रीराम सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

जिसमें बीते कल बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने रिबन काटकर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक टीमों ने कुमाऊं-गढ़वाली नृत्यों और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम में पहुंचे लोक कलाकार बिशन सिंह हरियाला ने हिट दीपा म्यर दगड़ा……, हाय ककड़ी झिलमां नूण पिसौ सिल मां…., हे पूजा तिले धारू बोला…., अल्मोड़ा बाजार कमला ना मार लटका…., और बेडू पाको बारामासा ओ नरेणि काफल पाको चैता मेरी छैला….. आदि कुमाऊनी-गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। साथ ही कुमाऊँ महोत्सव के दौरान चित्रकला और महेंदी प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

- Advertisement -

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, दीपक कुमार, डॉ. संतोष बिष्ट, गीतम भट्ट शर्मा, अमरनाथ सिंह नेगी, वैभव पांडे, चेतन पांडे, मनमोहन चौधरी, प्रमोद रावत, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, खुशी बिष्ट, गीता तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version