Almora : राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्यों की नियुक्ति को लेकर विरोध शुरु, धरना प्रदर्शन

विद्यालयों में प्रधानाचार्य की नियुक्ति को लेकर सरकार द्धारा बनाई गई नई नियमावली को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने विरोध शुरु कर दिया है। संघ द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया गया , इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- Advertisement -


राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानाचार्य नियुक्ति को लेकर जो नई नियमावली बनाई गई उसका शिक्षक संघ पुरजोर विरोध करता है उन्होंने कहा कि हम सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार से मांग करते हैं की वरिष्ठता के आधार पर प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की जाए।

- Advertisement -

नई पदोन्नति नियम नियमावली का शिक्षक संघ पुरजोर विरोध करता है उन्होंने कहा कि अभी शिक्षक संघ सरकार से अनुरोध कर रहा है यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 9 तारीख से प्रांतीय कार्यकरणीय देहरादून में क्रमिक अनशन करेगी और 14 तारीख से अल्मोड़ा जिले से सैकड़ो की संख्या में शिक्षक देहरादून जाकर क्रमिक अनशन करेंगे।

- Advertisement -

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version