अल्मोड़ा डीएम अंशुल सिंह ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें, जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल सहित विभिन्न खाड़ी देशों में उत्पन्न वैश्विक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोलियम एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। जिला प्रशासन अल्मोड़ा ने इन सूचनाओं को निराधार बताते हुए आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।इस संबंध में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला पूर्ति विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के प्रावधानों के अनुसार सिंगल गैस सिलेंडर कनेक्शन की दूसरी बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिन का अंतर निर्धारित है। उपभोक्ता फोन अथवा ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग करने के पश्चात ही डिलीवरी मैन के माध्यम से रिफिल प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अस्पतालों तथा शैक्षणिक संस्थानों के लिए निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आवश्यक सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी न होने दी जाए। इसके लिए जनपद स्तर पर एक क्विक रिस्पांस टीम (Quick Response Team) गठित की गई है, जो गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी करेगी तथा किसी भी शिकायत या समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। यदि कहीं भी जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके अतिरिक्त किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक आपातकालीन कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की गैस आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज कराने, उक्त विषय से संबंधित किसी भी सूचना देने तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05962-237875, 05962-237874 तथा मोबाइल नंबर +91 79004 33294 जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन अथवा फोन के माध्यम से कराएं तथा गैस एजेंसियों पर अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। साथ ही घबराहट में आकर अनावश्यक गैस बुकिंग न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही रिफिल बुक करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.