कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने मचाया तांडव,जिला प्रशासन लिखी स्कार्पियो कार में की जमकर तोड़फोड़

रुड़की में हरिद्वार रुड़की राज्य राजमार्ग पर बेलडा गांव के पास कांवड़ियों ने एक कार चालक पर कांवड़ में टक्कर मारकर खंडित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। कांवड़ियों के द्वारा तांडव मचाते हुए स्कोर्पियो कार में तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ कांवड़ियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

- Advertisement -

बता दें कि रुड़की कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार रोड पर बेलडी गांव के पास हरिद्वार से जल लेकर अपने लक्ष्य की ओर जा रहे कांवडियों ने जिला प्रशासन लिखी एक स्कॉर्पियो कार पर कावड़ को खंडित करने का आरोप लगाकर जमकर तोड़फोड़ की है। इस दौरान कावड़िये हाईवे पर खुलेआम तांडव मचाते हुए नजर आए है जिसका वीडियों भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि जिला प्रशासन लिखी हुई एक स्कॉर्पियो कार हाईवे से बेलड़ी गांव के पास से गुजर रही थी तभी कुछ कावड़ियों के द्वारा स्कॉर्पियो कार पर कावड़ को खंडित करने का आरोप लगा दिया गया जिसके बाद बड़ी संख्या में आसपास के कावड़िये इकठ्ठा हो गए जिन्होंने हाईवे पर खुलेआम तांडव मचाते हुए स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ की है।

- Advertisement -

जानकारी मिली है कि कार में कोई लेखपाल मौजूद थे जिन्होंने स्थिति को भांपकर मौके से निकलने पर ही अपनी भलाई समझी है। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक काफी संख्य में एकत्र हुए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह का कावड़ियों को शांत कराया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कार में तोड़फोड़ की घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version