चमोली के सलना गांव के पास हादसा, खाई में गिरा कबड्डी प्रतियोगिता से लौट रहे खिलाड़ियों का वाहन, मची चीख पुकार

चमोली में देर रात जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहीं छात्राओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें छह छात्राओं सहित आठ लोग घायल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में दो छात्राओं और चालक को श्रीनगर के लिए रेफर किया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 

- Advertisement -

बुधवार को गोपेश्वर में जिला स्तरीय शरदकालीन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बुधवार को ही सभी प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद टीमें वापस भी लौट गई। पोखरी से अलग-अलग आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की टीमें पहुंची हुई थी। जीआईसी रडुवा चांदनीखाल की छह छात्राओं, खेल शिक्षक, जीआईसी नैल सांकरी के तीन छात्र व शिक्षकों को लेकर वाहन गोपेश्वर से देर शाम को निकला।

- Advertisement -

नैल सांकरी में तीन छात्र व शिक्षक उतर गए। जबकि अन्य छात्राओं को लेकर वाहन आगे जाने लगा। रात आठ बजे सलना गांव से करीब दो किमी पहले चौलांडी गदेरे के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 45 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सीएचसी पोखरी पहुंचाया गया। 

- Advertisement -

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version