रामनगर में यूपी के पर्यटक की दनादन धुनाई, पिस्टल दिखा लड़की से मांग रहा था नंबर

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में मुरादाबाद से आए एक पर्यटक की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि उसने दुकान पर सामान खरीदने के बहाने पास खड़ी एक लड़की से नंबर मांगा। विरोध करने पर रिवाल्वर निकाल ली। इसके बाद स्थानीय लोग आए और उसकी पिटाई कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार रात आरोपी पर्यटक यहां ढिकुली क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में ठहरा हुआ था। वह सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया। वहीं उसने एक युवती से छेड़छाड़ की कोशिश की।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पर्यटक शाम एक दुकान के बाहर खड़ा था। दुकान में युवती भी खड़ी थी। युवती ने उस पर नंबर मांगने और नहीं देने पर पिस्टल दिखाने का आरोप लगाया है। जब मामला बढ़ा तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने पर्यटक को पीटा। बताया कि जांच में पिस्टलनुमा लाइटर निकला है। पर्यटक दुकान के बाहर लाइटर जलाकर सिगरेट पी रहा था। उसका चालान किया गया है। युवती ने भी कंफ्यूज होने की बात कर तहरीर नहीं दी है। पिटाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे लोग क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version