अल्मोड़ा में खत्याड़ी ग्राम सभा में ‘मानव वन्यजीव संघर्ष एवं सुरक्षा’ पर गोष्ठी की गई आयोजित

अल्मोड़ा में आज 25 दिसम्बर गुरुवार को खत्याड़ी ग्राम सभा अंतर्गत पंचायत भवन में गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें जिला पंचायत सदस्य, श्रेत्र पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान एवं सरपंच आदि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को जल्दी जानवरों से किस तरह से बचाव किया जाए और किस तरह से लोगों को इनसे बचने के गुण सिखाए जाए जिससे कि आए दिन होने वाले जंगली जानवरों के हमले से आमजन मानुष को बचाया जा सके, साथ ही वन बीट अधिकारी ने पूनम पंत ने लगातार बढ़ है जंगली जानवरों के हम लोग और उनसे सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

- Advertisement -

साथ ही उपस्थित सभी जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधान के साथ सरपंचों को भी जानवरों से किस तरह से सुरक्षा की जा सकती है इस विषय के बारे में लोगों को जागरूक किया। गुलदार, भालू व अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों के विषय में जागरूक किया गया और उनके हमलों से सुरक्षा व बचाव के उपाय भी साझा किए गए, साथ ही साथ आगामी अग्निकाल में जंगलों को बचाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करने के लिए अपील भी की गई। गोष्ठी मे वन बीट अधिकारी पूनम पंत, जिला पंचायत सदस्य ममता कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार, ग्राम प्रधान कमला कनवाल, सरपंच राजेंद्र कनवाल आदि शामिल रहे।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version