हल्द्वानी में भरी दोपहरी हत्या की घटना से फैली सनसनी, पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

हल्द्वानी में मनुष्य गुस्से में इतना क्रूर हो सकता है यह जीता जागता उदाहरण हल्द्वानी शहर में देखने को मिला है, शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -

घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 13 बीघा पानी की टंकी के पास की बताई जा रही है। यहां रहने वाला इंतज़ार नामक व्यक्ति अपनी 35 वर्षीय पत्नी शाहीन और दो बच्चों के साथ जीवन यापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि इंतज़ार को लंबे समय से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच विवादों का सिलसिला चलता आ रहा था।

- Advertisement -

गुरुवार की दोपहर को मामूली कहासुनी ने भयावह रूप ले लिया। गुस्से में आकर इंतज़ार ने घर के बाहर पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और पत्नी शाहीन के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पत्नी के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी वार करता रहा, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बनभूलपुरा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शाहीन को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया.चिकित्सकों की जांच में पाया गया कि शाहीन के सिर की हड्डियां कई स्थानों से टूट चुकी थीं और हालत अत्यंत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

घटना की पुष्टि करते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी पति इंतज़ार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से सबूत एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.स्थानीय लोगों के अनुसार, शाहीन एक मिलनसार महिला थी, जो कुछ समय से पति के शक और मारपीट से परेशान थी। मोहल्ले में लोग इस निर्मम वारदात से सकते में हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version