कोटद्वार में लैंसडौन तहसील क्षेत्र में जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में शनिवार शाम गुलदार डेढ़ वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर ले गया। बच्ची का शव जंगल में बरामद किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के साथ ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम बरस्वार निवासी जितेंद्र कुमार की डेढ़ वर्ष की बेटी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान गुलदार ने हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की तरफ चला गया। परिजनों-ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद यशिका जंगल में पड़ी मिली।
