अल्मोड़ा चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार 4.93 लाख की कीमत का 16.44 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) किया बरामद चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक 23.05.2026 की रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व SOG की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास से 02 युवक सौरभ बिष्ट के कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) व रोहित कुमार के कब्जे से 6.44 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) (कुल 16.44 ग्राम) बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO -53/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम द्वारा स्मैक क्रय-विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त, सौरभ बिष्ट उम्र-22 वर्ष पुत्र बलवन्त सिंह बिष्ट निवासी गर भनार खोल्टा, अल्मोड़ा, रोहित कुमार उम्र- 24 वर्ष पुत्र कैलाश राम निवासी चचई पो0 कन्यालीकोट, बागेश्वर हाल निवासी सरकार की आली, अल्मोड़ा बरामद हीरोइन 16.44 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद माल की कीमत 4,93,200/- रुपये है, पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, (प्रभारी चौकी धारानौला, कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा, कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा, कानि0 गणेश पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा मौजूद थे।
