हरिद्वार के लक्सर में विधायक निधि सड़क घोटाला, कागजों में बनी लेकिन जांच में नहीं मिली 35.50 मीटर रोड

हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से कराए गए सड़क निर्माण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की ओर से कराई गई जांच में पाया गया कि अभिलेखों में दर्शाई गई सड़क की लंबाई और मौके पर मौजूद सड़क की वास्तविक लंबाई में 35.50 मीटर का अंतर है, मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है, शिकायत की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने 4 जून 2026 को संयुक्त जांच टीम गठित की, टीम ने 30 जून 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए शिकायत को सही पाया, जांच में सामने आया कि स्वीकृत स्थल पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ, जबकि ग्रामीणों के अनुसार सड़क दूसरी दिशा में बनाई गई।

- Advertisement -

सबसे बड़ी अनियमितता सड़क की लंबाई में सामने आई, माप पुस्तिका (एमबी) में दो निर्माण कार्यों की कुल लंबाई 205.50 मीटर दर्ज थी, जबकि मौके पर संयुक्त पैमाइश में वास्तविक लंबाई केवल 170 मीटर मिली, इस प्रकार 35.50 मीटर का अंतर वित्तीय अनियमितता की ओर संकेत करता है, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने तत्कालीन एवं वर्तमान जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है, नोटिस पाने वालों में तत्कालीन प्रभारी खंड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी, तत्कालीन अपर सहायक अभियंता संदीप कुमार तथा तत्कालीन लेखाकार राजीव कुमार त्रिपाठी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को अभिलेखीय साक्ष्यों सहित शीघ्र अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है और उनके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version