हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पर एक शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत, ट्रेन चालक हिरासत में

हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पर एक दुखद घटना हुई। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में आज सुबह मोतीचूर-रायवाला स्टेशन के बीच एक शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। शिशु हाथी की इस हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हावड़ा एक्सप्रेस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, जिसमें शिशु हाथी ट्रेन के आने से बच नहीं पाया, जबकि अन्य हाथी सुरक्षित पार हो गए।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना के कारण हरिद्वार-देहरादून रेल खंड पर ट्रेन यातायात बाधित हो गया। देहरादून से दिल्ली आनन्द विहार जा रही वंदे भारत ट्रेन और उपासना एक्सप्रेस को रायवाला स्टेशन पर रोका गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट को हिरासत में लिया गया है। वन विभाग अब इस दुखद घटना की विस्तृत जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपायों पर ध्यान दे रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version