रुद्रपुर में बदमाशों के हौसले इनते बुलंद, दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग, एक ही हालत गंभीर

उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में शुक्रवार 24 अप्रैल को बड़ी घटना हुई, बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी, इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है, जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई, वार्ड नंबर सात निवासी भूरे लाल के घर में अचानक एक दर्जन से अधिक लोग घुस आए और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी, इस फायरिंग में भूरे लाल का 22 वर्षीय बेटा राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, गोली के छर्रे उसके शरीर में लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया, वहीं, घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है, डॉक्टरों के अनुसार राजेश की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि उसके शरीर पर कई छर्रों के निशान हैंय घायल युवक के बड़े भाई अजय कुमार ने बताया कि दो दिन पहले उनके छोटे भाई का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, इसी रंजिश के चलते आरोपी घर में घुस आए और मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और परिवार को नुकसान पहुंचाने की नीयत से हमला किया गया, परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की गई और घर में तोड़फोड़ की गई, इस हमले से पूरा परिवार सहमा हुआ है और इलाके के लोग भी दहशत में हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के बच्चों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना सामने आई, उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी,वहीं, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी. घायल को अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया गया, उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.