बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसे में बारात की गाड़ी के खाई में गिरने से 11 लोग घायल

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कपकोट से विचला दानपुर की ओर जा रही बारात उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब शामा भनार के पास लाथी-माजखेत सड़क पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में 11 बराती घायल हो गए हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और SDRF की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को बाहर निकाला।

- Advertisement -

घायलों को पहले कपकोट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बागेश्वर प्रियंका रानी और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने हालात का जायजा लिया और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी साझा की। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version