टैक्सी से स्मैक तस्करी कर रहे चालक सहित 02 तस्कर गिरफ्तार

SOG व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने चार लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दो तस्करों को दबोचा,देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

- Advertisement -

अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा, जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी  भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दिनांक- 06.01.2025 को संयुक्त चैकिंग के दौरान स्यालीधार के पास वाहन संख्या UK01TA 1949 टाटा सूमो को रोककर चेक किया गया तो उसमें सवार चालक दीपक सिंह उर्फ दीपू और गौरव बिष्ट उर्फ गोलू के कब्जे से 14.55 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई और वाहन को सीज किया गया।

- Advertisement -

पकड़े गए तस्कर दीपक बिष्ट – मु0अ0 सं0 46/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, और गौरव बिष्ट – मु0अ0सं0 35/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट,मु0अ0सं0 21/2019 धारा 379/411 भा0द0वि0

- Advertisement -

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता दीपक सिंह बिष्ट उर्फ दीपू उम्र-24 वर्ष पुत्र स्व0 गोविन्द सिंह बिष्ट निवासी- स्यालीधार अल्मोड़ा,गौरव बिष्ट उर्फ गोलू उम्र-24 वर्ष पुत्र बलवन्त बिष्ट निवासी- ग्राम गर भनार सरकार की आली अल्मोड़ा से स्मैक बरामद- 14.55 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत 4,36,000/ रुपए है।

एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट-प्रभारी चौकी बेस कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0  सुन्दर लाल-कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 राकेश भट्ट –एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 राजेश भट्ट-एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 इरशाद उल्ला-एसओजी अल्मोड़ा ।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version